Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Tajmahal Controversy: Amit Jani arrested for posting saffron flag on Tajmahal post on social media in Agra
बिगलीक्स

Tajmahal Controversy: Amit Jani arrested for posting saffron flag on Tajmahal post on social media in Agra

118

आगरालीक्स… देश दुनिया में ताजमहल को लेकर विवादस्पद बयान से नेता सुर्खियां बटोर रहे हैं, ऐसे में मायावती की मूर्ति तोड चुके अमित जानी ने भगवा झंडा लगाकर ताजमहल की पोस्ट की, उसे अरेस्ट कर लिया है। एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को लखनऊ से अरेस्ट किया, वहां से उसे एसटीएफ आगरा के थाना ताजगंज लेकर पहुंची, यहां अमित जानी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विवादों से सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने ताजमहल को लेकर शुरू हुई बयानवाजी के बाद 28 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट की, इसमें ताजमहल की मीनारों पर भगवा झंडे लगे हुए थे, पोस्ट में लिखा गया कि
“3 नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र #आगरा पहुंचे! तस्वीर अच्छी लगे तो #शेयर कर दें!”
हालांकि, पोस्ट पर लोगों ने बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन तीन नवंबर की तिथि लिखने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एसटीएफ ने मेरठ निवासी अमित जानी को रविवार को लखनऊ से अरेस्ट कर लिया।
थाना ताजगंज लेकर पहुंचे
एसटीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर रविवार देर रात ही आगरा भेज दिया। यहां पर उसे थाना सदर की हवालात में बंद कर दिया गया। अमित जानी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर एसएसपी आगरा अमित पाठक थाना सदर पहुंच गए।
उपदेश राणा भी अरेस्ट
पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यानाथ के ताजमहल विजिट से पहले ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ किया गया था, इसके आरोपी उपदेश राणा को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

amit jani 2
  amit jani 3

आगरा के ताजमहल को लेकर पांच महीने से विवाद

11 जुलाई को योगी आदित्य नाथ सरकार ने पहला बजट पेश किया, बजट में “हमारी सांस्कृतिक विरासत” सेक्शन से ताजमहल नदारद है। 63 पन्नों के बजट में ताजमहल का कोई जिक्र नहीं है।
3 अक्टूबर को जारी की गई उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों की ‘अद्‌भुत विरासत अनूठे अनुभव’ बुकलेट में ताजमहल का नाम नहीं
पर्यटन मंत्री ने दी सफाई
पर्यटन मंत्री राती बहुगुणा जोशी का कहना है कि ताजमहल ऐतिहासिक स्थल है न कि तीर्थ स्थल नहीं है। मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची तीर्थस्थलों की है। इसलिए तीर्थस्थलों के नाम ही शामिल किए गए हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
4 अक्टूबर को पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला और संसद गुलामी की निशानी हैं, यूपी सरकार ने अच्छी पहल की है. कहा कि एक जमाने में बात चली थी कि ताजमहल को गिराना चाहिए, अगर योगी जी इस तरह का निर्णय लेंगे तो उन्हें हमारा भी सहयोग रहेगा
17 अक्टूबर को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल हमारे मजदूरों की खून पसीने की देन है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!