आगरालीक्स… आगरा में कोहरे और पर्यटकों की भीड के बाद ताजमहल में मुख्य समाधि को में प्रवेश बंद कर दिया है। एएसआई द्वारा पोस्टर लगा दिए हैं, पर्यटक चमेली फर्श से ही ताजमहल का दीदार कर लौट रहे हैं।
क्रिसमस के बाद से ताजमहल के दीदार के लिए रिकॉर्ड पर्यटक आ रहे हैं, हर रोज 28 से 30 हजार टिकट बिक रहीं हैं और 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल में प्रवेश कर रहे हैं। ताजमहल के प्रवेश द्वारा मुख्य मकबरे तक जाने के लिए लंबी लाइन लग रही है, शाम होते प्रवेश के लिए मारामारी मचने लगती है। गुरुवार को पूर्वी गेट पर लाइन में लगे पर्यटक धक्कामुक्की से घायल हो गए थे।
मुख्य समाधि का गेट बंद, लगाया पोस्टर
रविवार को मुख्य समाधि का गेट बंद कर दिया, इसके बाहर पोस्टर लगाए गए हैं कि कोहरे और द्रश्यता कम होने के कारण ताजमहल की मुख्य समाधि में प्रवेश बंद है। इससे ताजमहल का दीदार करने आ रहे पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।
ताजमहल में प्रवेश करते ही रॉयल गेट है, यहां से वीडियो ग्राफी की जा सकती है, इसके बाद वीडियो ग्राफी पर रोक है। इसके आगे दोनों तरफ फाउंटेन हैं, सीढियों से चढकर ताजमहल के मुख्य मकबरे के फर्श तक पहुंचते हैं, इसे चमेली फर्श कहते हैं। यहां अंदर मुख्य कक्ष में मुमताज और ताजमहल की सांकेतिक कब्रें हैं, मुमताज की असली कब्र नीचे है, वह बंद है। मुख्य मकबरे के बंद होने से पर्यटक ताजमहल में मुमताज और शाहजहां की सांकेतिक कब्र नहीं देख सकेंगे।
शनिवार शाम से बंद हुआ मुख्य मकबरा
शनिवार को सुबह से ही ताजमहल के दीदार के लिए लाइन लगी रही, कोहरा के चलते दोपहर बाद ताजमहल पर भीड भड गई। अत्यधिक भीड को देखते हुए शनिवार शाम को ताजमहल का मुख्य मकबरा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। पर्यटक मुख्य मकबरे के चतूबरे से ही वापस कर दिए गए। डीएम गौरव दयाल ने एएसआई अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य समाधि कक्ष को बंद करने का रविवार को ट्रायल कराया है।