आगरालीक्स… आगरा में कोहरे और पर्यटकों की भीड के बाद ताजमहल में मुख्य मकबरे को बंद कर दिया था, एससी आयोग के अध्यक्ष ताजमहल पहुंचे और मुख्य मकबरे को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
क्रिसमस के बाद से ताजमहल के दीदार के लिए रिकॉर्ड पर्यटक आ रहे हैं, हर रोज 28 से 30 हजार टिकट बिक रहीं हैं और 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल में प्रवेश कर रहे हैं। ताजमहल के प्रवेश द्वारा मुख्य मकबरे तक जाने के लिए लंबी लाइन लग रही है, शाम होते प्रवेश के लिए मारामारी मचने लगती है। गुरुवार को पूर्वी गेट पर लाइन में लगे पर्यटक धक्कामुक्की से घायल हो गए थे।
मुख्य समाधि का गेट बंद, लगाया पोस्टर
रविवार को मुख्य समाधि का गेट बंद कर दिया, इसके बाहर पोस्टर लगाए गए हैं कि कोहरे और द्रश्यता कम होने के कारण ताजमहल की मुख्य समाधि में प्रवेश बंद है। इससे ताजमहल का दीदार करने आ रहे पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।
ताजमहल में प्रवेश करते ही रॉयल गेट है, यहां से वीडियो ग्राफी की जा सकती है, इसके बाद वीडियो ग्राफी पर रोक है। इसके आगे दोनों तरफ फाउंटेन हैं, सीढियों से चढकर ताजमहल के मुख्य मकबरे के फर्श तक पहुंचते हैं, इसे चमेली फर्श कहते हैं। यहां अंदर मुख्य कक्ष में मुमताज और ताजमहल की सांकेतिक कब्रें हैं, मुमताज की असली कब्र नीचे है, वह बंद है। मुख्य मकबरे के बंद होने से पर्यटक ताजमहल में मुमताज और शाहजहां की सांकेतिक कब्र नहीं देख सकेंगे।
शाम को पर्यटकों के लिए खोला मुख्य मकबरा
रविवार शाम को ताजमहल का मुख्य मकबरा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया, इससे पहले यहां एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया पहुंचे। उन्होंने पर्यटकों से बात की, मुख्य मकबरे के बंद होने से मायूस हो रहे पर्यटकों की समस्या जानने के बाद अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद शाम को मुख्य मकबरा खोल दिया गया।
क्या बोले राम शंकर कठेरिया वीडियो के लिए क्लिक करें