आगरालीक्स …आगरा के ताजमहोत्सव में हनी सिंह, मीका से लेकर अरिजीत के सुरों के साथ जमकर मस्ती होगी। इस बार ताज महोत्सव 18 से 27 मार्च के बीच होगा। इसके लिए एजेंसी को काम दे दिया गया है, कलाकारों को फाइनल करने के साथ ही ताज महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। कॉमेडी नाइट, कवि सम्मेलन, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत सहित अन्य आयोजन होंगे।
सोमवार को डीएम आवास पर ताज महोत्सव को लेकर बैठक हुई। महोत्सव समिति बॉलीवुड के कलाकारों, कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार हनी सिंह, मीका से लेकर अरिजीत , बादशाह, नेहा कक्कड़, जावेद अली, अनूप जलोटा, रंजीत बरोट, जयंती माला आदि शामिल हो सकते हैं। अनूप जलोटा, जयंती माला व रंजीत बरोट का कार्यक्रम तय हो गया है। डीएम गौरव दयाल का कहना है कि ताज महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर खास ध्यान दिया जाएगा। लोग शिल्पग्राम तक आसानी से पहुंच सकें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सिटी बसें भी चलेंगी। होटलों, रेस्टोरेंट, लॉज सहित अन्य स्थलों पर ब्रोशर रखवाए जाएंगे।
यहां होंगे कार्यक्रम
इसमें शिल्पग्राम, सदर बाजार, आगरा कॉलेज मैदान, पालीवाल पार्क, सूरसदन प्रेक्षागृह, ग्यारह सीढ़ी शामिल है। बैठक में तय हुआ कि आगरा घराने के कलाकार को बुलाया जाएगा। शास्त्रीय संगीत, मुशायरा और फोक नाइट सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
Leave a comment