
यह जानकारी ग्रांड होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम आयोजक पूनम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में 18 से 70 वर्ष की उम्र तक की लगभग 100 महिलाएं भाग लेंगी। वर्कशॉप सुबह 11.30 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि हर महिला में कुछ न कुछ हुनर होता है। घर गृहस्थी के काम-काज और जिम्मेदारियां निभाते निभाते अक्सर महिलाएं खुद के व्यक्तित्व को कहीं खो देती है। अपनी खूबियों को भूल जाती हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। महिलाओं को जिम्मेदारियां निभाने के साथ उपने व्यक्तित्व को उभारने के लिए कई तरह की एक्टीविटी डिमोन्स्ट्रेशन के साथ इंटरएक्टिव वर्कशॉप की जाएगी। जरूरी नहीं कि आपकी प्रतिभा आपका प्रोफेशन ही हो। आप अपने हुनर को जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए प्रोत्साहित करें।
हम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए उनमें छिपी प्रतिभा को अभिवयक्त करने के तरीके बताएंगे। साथ ही बेहतर लाइफ स्टॉइल के टिप्स भी दिए जाएंगे। वर्कशॉप की मुख्य अतिथि ब्रिग्रेडियर की धर्मपत्नी आशिमा श्रीवास्तव व गोविन्दम व संकल्प संगठन की संस्थापिका रश्मि मगन होंगी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, इवेन्ट्रिक इवेन्ट की शिखा जैन, वेदपाल धर, गरिमा हेमदेव, पुष्पा पोपटानी, राशि पोपटानी, रचना अग्रवाल, शिशिर भगत, कमल बत्रा, शिवास मगन, रिचा रल्ली, माला सडाना, आशू मित्तल, रेशमा मगन, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Leave a comment