आगरालीक्स… आगरा में धूप और पसीने से लोग परेशान है, घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, जाने कब आएगा मानसून, क्या अनुमान है मौसम विभाग का।
आगरा में तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है, यह लगातार बढ रहा है और सामान्य से तीन डिग्री अधिक हैै। तापमान बढने के साथ ही उमस भी बढ रही है। इससे लोग परेशान है, चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जुलाई तक तापमान बढने के साथ उमस भी बढेगी, इसके बाद दो जुलाई से बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।
जुलाई के द्वितीय सप्ताह में आएगा मानसून
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई के द्वितीय सप्ताह में मानसून की बारिश हो सकती है, इस बार बारिश अच्छी होने की उम्मीद है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
| 29-Jun | 30.0 | 43.0 | Mainly Clear sky | |
| 30-Jun | 29.0 | 43.0 | Mainly Clear sky | |
| 01-Jul | 29.0 | 42.0 | Mainly Clear sky | |
| 02-Jul | 28.0 | 40.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 03-Jul | 27.0 | 40.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 04-Jul | 27.0 | 40.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |