आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड दिया है, रात को भी लू चल रही है, तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान 46 डिग्री से. तक पहुंच सकता है।
बुधवार को तापमान 44.9 डिग्री दर्ज किया गया, इससे पहले 2002 में 44. 5 डिग्री तापमार रिकार्ड किया गया था। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। तापमान 23.5 डिग्री से. रहा। अभी रात का तापमान 25 से 26 डिग्री से. तक पहुंच सकता है।
हीट स्ट्रॉक के लक्षण
तेज गर्मी का अहसास, बेचैनी और पसीना आना बंद होना
शरीर का तापमान 101 से 104 डिग्री तक पहुँच जाना।
अधिक तापमान के कारण बेहोशी छाना।
चेहरा लाल, सिर दर्द, जी मचलाना. बेहोशी
Leave a comment