आगरालीक्स…. ताजमहल का दीदार करने आईं 34 देशों की मॉडल को गेट पर रोक लिया गया, इसमें से दो मॉडल गर्मी में भगवा दुपट्टा ओढ़े थी,नियमों का हवाला देकर इनके दुपट्टे गेट पर ही रखवा लिए गए।
दिल्ली में आयोजित हो रहे सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2017 में भाग लेने आईं 34 देशों की 46 मॉडल्स ने बुधवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंची। इसमें अमेरिका, नीदरलैंड, श्रीलंका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों की इन सुंदरियों शामिल थीं।

पर्यटन पुलिस के अधिकारी सुंदरियों की सुरक्षा में तैनात थे। पूर्वी गेट से सुंदरियों के प्रवेश करने के बाद सीआईएसएफ द्वारा उनकी चेकिंग की गई, इसमें दो सुंदरियां भगवा रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए थी। गाइड ने उनसे दुपट्टों को उतारकर रखने के लिए कह दिया। पूछने पर बताया कि इस तरह की चीजें ताजमहल पर प्रतिबंधित हैं। चेकिंग के दौरान कुछ बैगों में झंडे भी मिले। उन्हें भी अंदर ले जाने से मना कर दिया गया। सुदंरियों की टी शर्ट पर भी किसी कंपनी का नाम लिखा था। इस पर भी आपत्ति जताई गई। पर्यटन पुलिस के अधिकारी सुशांत गौर ने मीडिया को बताया कि चेकिंग के दौरान ही भगवा रंग के दुपट्टों को गेट पर रखवा दिया गया
Leave a comment