आगरालीक्स…आगरा में तापमान फिर बढ़ने लगा है. रात को कम्बल ओढ़ने में लगती है गर्मी. नहीं ओढ़ेंगे तो काटते हैं मच्छर. कम स्पीड पर चल रहे पंखे. जानें आज कितना रहा तापमान….
सोमवार को इतना रहा तापमान
आगरा में मौसम कभी कोल्ड डे बन जाता है तो कभी—कभी गर्मी लगने लगती है. नवंबर माह चल रहा है और ये मौसम सर्दी का है लेकिन आगरा में अभी सर्दी का व्यापक असर देखने को नहीं मिला है. बारिश के कारण पिछले शनिवार को जरूर कुछ ठंड का अहसास हुआ था लेकिन उसके बाद से फिर से तापमान बढ़ रहा है. सोमवार को भी आगरा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस नजर आया तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा. ये दोनों ही तापमान पिछले दिनों सामान्य से कम रह रहे थे, लेकिन तापमान फिर से बढ़ने लगा है.
रात को काटते हैं मच्छर
लोगों के सामने इस समय बड़ी समस्या है. रात को सोते समय कम्बल ओढ़ने पर गर्मी का अहसास होता है तो वहीं कम्बल न ओढ़ने पर मच्छरों का काटना शुरू हो जाता है. ऐसे में लोग अभी भी कम स्पीड पर पंखा चलाकर सो रहे हैं जिससे कि उनकी नींद अच्छी रहे. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में तापमान कम होगा और सर्दी बढ़ेगी
- 22 November 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- IMD Agra weather
- IMD city weather agra
- Temperature in Agra
- Temperature rising again in Agra. Know Weather Forecast here...#agranews
- Weather in agra
- Weather update in agra