आगरालीक्स…कानपुर के शुभम को बचाने के लिए पत्नी ऐशन्या ने आतंकियों के हाथ जोड़े, लेकिन उसकी आंखों के सामने मार दी पति को गोली…दो महीने पहले हुई थी शादी
कानपुर के शुभम अपनी पत्नी ऐशन्या व अन्य परिजनों के साथ पहलगाम छुट्टियां मनाने के लिए गए थे. फरवरी में ही शुभम और ऐशन्या की शादी हुई थी लेकिन ये शादी सिर्फ 70 दिन ही चल सकी. पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति को बचाने के लिए ऐशन्या ने आतंकियों के हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाई लेकिन आतंकियों ने उसकी आंखों के सामने ही शुभम को गोली मार दी. ऐशन्या की आंखों के सामने जब ये हुआ तो उसकी आवाज तक नहीं निकल सकी. आंखें फटी की फटी रह गईं. मां सीमा भी बदहवास है और पिता संजय व अन्य परिजन लगातार उन लोगों को हिम्मद रे रहे हैं. आर्मी के अधिकारियों ने श्रीनगर में एक होटल में मौजूद परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है. शुभम कानपुर के श्यामनगर स्थित ड्रीमलैंड अपाट्रमेंट के फ्लैट नंबर 201 में रहते थे. यहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. घर की महिलाएं गमगीन रोती बिलख रही हैं. श्रीनगर से फोन की घंटी बजते ही लोग चौंक जाते हैं. हर कोई परिवार को ढांएस बंधाता नजर आया तो वहीं इलाके में भी जगह—जगह लोगों की भीड़ इस घटना की चर्चा करती रही.