आगरालीक्स…ये वायरल फोटो है हिमांशी का, जो अपने पति के शव के पास बैठी है. 16 अप्रैल को हुई थी शादी, हनीमून मनाने आए थे… नई जिंदगी के सपनों को आतंकियों ने चकनाचूर कर दिया…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के 26 साल के विनय नरवाल की मौत हो गई है. विनय अग्रवाल नौसेना अधिकारी थे और इसी 16 अप्रैल को इनकी शादी हिमांशी के साथ हुई थी. 19 अप्रैल को दोनों नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने पहलगाम घूमने गए थे. नई जिंदगी के सपने बुर रहे थे लेकिन आतंकियों ने एक गोली में हिमांशी का सबकुछ खत्म कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पति की लाश के पास हिमांशी गुमसुम बैठी है. आंखों में मायूसी है और मन खामोश है.हरियाणा में परिवार को पता चला कि पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. सभी लोग इस खबर से स्तब्ध रह गए. लेकिन थोड़ी देर में फोन आया कि विनय को गोली लगी है और हालत गंभीर है. अस्पताल ले जाया गया है. खबर सुनते ही माता पिता, रिश्तेदारों के साथ रवाना हो गए लेकिन पता चला कि विनय की मौत हो चुकी है.
