नईदिल्लीलीक्स.. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एवं टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा टला। सोमवार को पीएम मोदी से होनी थी मुलाकात…
मस्क ने खुद दी जानकारी, साल के अंत तक आएंगे
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने खुद एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, टेस्ला के कुछ जरूरी काम के कारण मैं भारत नहीं आ पाऊंगा, लेकिन इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए उत्सुक हूं।
कई बड़ी घोषणाएं करने की योजना था
उल्लेखनीय है कि मस्क का अगले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था। इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।
टेस्ला के परफॉर्मेंस के सवालों का जवाब देना है मस्क को
बताया जा रहा है कि टेस्ला की तिमाही रिपोर्ट सामने आयी है, इसमें कंपनी के कारों की बिक्री पर असर पड़ता दिखा है। कंपनी के परफॉर्मेंस से जुड़े का जवाब देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 23 अप्रैल को किया गया है, इसमें एलन मस्क सवालों का जवाब देंगे। समझा जा रहा है कि इसी कारण से उन्होंने भारत की यात्रा टाल दी है।