आगरालीक्स ….आगरा सुरक्षित सीट के लिए एक ईवीएम और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए दो ईवीएम लगानी पड़ सकती है। देखें किस सीट से किसने किया नामांकन, 22 अप्रैल तक ले सकते हैं नाम वापस। ( Loksabha election 2024 Agra candidate )
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। इसके लिए 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा किए गए। आगरा सुरक्षित सीट के लिए 11 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र जमा किए। फतेहपुर सीकरी सीट के लिए 19 प्रत्याशियों ने 28 नामांकन पत्र जमा किए हैं। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी और एक नोटा का बटन होता है, फतेहपुर सीकरी सीट पर 19 प्रत्याशी रहते हैं तो दो ईवीएम का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा सुरेश चंद्र कर्दम
आदर्श समाज पार्टी चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया आराम सिंह
पूजा निर्दलीय
हसनूराम आंबेडकरी निर्दलीय
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
वीआईपी गुलचमन शेरवानी
प्रोस्टिट ब्लॉक गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
न्याय धर्मसभा चंद्रसेन शर्मा
शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
आजाद अधिकार सेना क्रष्णवीर सिंह
सत्यदेव
निर्दलीय रामेश्वर सिंह, राकेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अर्जुन सिंह, केशव देव शर्मा, आशीष अग्रवाल, कल्लन, हसनूराम अंबेडकरी