Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Thakur Banke Bihari Mangala Aarti held once a year at 1:55 AM today, Darshan from 2:15 to 5:30 AM…#agranews
बिगलीक्स

Thakur Banke Bihari Mangala Aarti held once a year at 1:55 AM today, Darshan from 2:15 to 5:30 AM…#agranews

202

आगरालीकस…बांकेबिहारी के आज रात दिव्य दर्शन. साल में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1.55 बजे. फिर पूरी रात दर्शन देंगे ठाकुर जी. जानें क्यों साल में खास होती है ये रात (Baanke Bihari Mangala Aarti live)

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के आज रात को भव्य और दिव्य दर्शन होंगे. बांकेबिहारी मंरि में आज की रात जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इसके साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती होगी. मंगला आरती में शामिल होने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं, दो वर्ष पहले मंगला आरती में भीड़ के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. इसके बाद मंगला आरती में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई.

600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश
हाईकोर्ट के आदेश पर ठाकुर बांके​बिहारी मंदिर में मंगला आरती के लिए 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा. इसमें मंदिर के सेवायत और अधिकारी ही शामिल हो पाएंगे, मंगला आरती के लिए पास जारी किए गए हैं. देश विदेश से श्रद्धालु मंगला आरती में शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं. (Thakur Baanke Bihari ji Vrindavan)

12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव, 1.55 बजे मंगला आरती
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है. रात 12 बजते ही अजन्मे के जन्म के जश्न में श्रद्धालु डूब जाएंगे. पंचगव्य और इत्र से ठाकुर जी का महाभिषेक होगा. इसके बाद पट बंद हो जाएंगे. रात 1.45 बजे पट खुलेंगे और रात 1.55 बजे से मंगला आरती होगी. (Janmashtami 2024)

रात 2.15 बजे से सुबह 5.30 बजे तक होंगे दर्शन
मंगला आरती में 600 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा. मंगला आरती होने के बाद रात 2.15 बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे. सुबह 5.30 बजे तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद 7.45 बजे मंदिर के पट हर रोज की तरह खुलेंगे. (Janmashtami in Baanke Bihari ji)

27-28 अगस्त ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मंगलाआरती
रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा, पट बंद हो जाएंगे
रात 1.45 बजे पट खुलेंगे
रात 1.55 बजे मंगला आरती होगी
रात 2.15 बजे से श्रद्धालु लाइन में लगर दर्शन कर सकेंगे
सुबह 5.30 बजे पट बंद हो जाएंगे
सुबह 7.45 बजे हर रोज की तरह पट खुलेंगे (Mangala Aarti Timing)

जानिए क्यों साल में खास होती है ये मंगला आरती
वृंदावन के महंतों की मानें तो साल में सिर्फ एक बार होने वाली ठाकुर जी की ये मंगला आरती इसलिए खास होती है क्योंकि साल के बाकी दिन भगवान रात को रास रसाने निधिवन जाते हैं, सिर्फ जन्माष्टमी पर कृष्णजी रास रचाने के लिए नहीं जाते हैं. इसीलिए ये मंगला आरती होती है और पूरी रात दर्शन होते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!