Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra News : Over 200 patient hospitalized, Known the reason behind Food Poising due to Kuttu Atta Buckwheat in Vrat, Doctor’s Precautions #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News : Over 200 patient hospitalized, Known the reason behind Food Poising due to Kuttu Atta Buckwheat in Vrat, Doctor’s Precautions #Agra

आगरालीक्स…Agra News Kuttu Atta: आगरा के एसएन में बेड कम पड़े, कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के बाद मरीज आते गए। एस्परगिलोसिस फंगस के इन्फेक्शन की आशंका, जानें क्यों ऐसा हुआ और क्या करें। ( Over 200 patient hospitalized, Known the reason behind Food Poising due to Kuttu Atta Buckwheat in Vrat, Doctor’s Precautions)

आगरा में जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकोड़ी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ती गई, सोमवार रात से प्राइवेट हॉस्पिटलों के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हुआ और मंगलवार रात तक मरीज भर्ती होते रहे। एसएन मेडि​कल कॉलेज में ही 24 घंटे में कुट्टू के आटे के सेवन से बेचैनी, घबराहट, उल्टी और दस्त की समस्या होने पर 100 से अधिक मरीज भर्ती हुए। मरीजों की संख्या बढ़ने पर एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज करना पड़ा।

एस्परगिलोसिस फंगस से निकले अल्फाटॉक्सिन से तबीयत बिगड़ने की आशंका
विशेषज्ञों के अनुसार, कुट्टू के आटे में नमी लगने पर एस्परगिलोसिस फंगस पनपने लगती है, इस फंगस से कई तरह के टॉक्सिन निकलते हैं, इसमें से एक अल्फा टॉक्सिन है। यह टॉक्सिन लिवर पर असर करता है, इससे उल्टी दस्त के साथ ही बेचैनी और घबराहट होने लग जाती है। चूंकि कुट्टू का आटा कम इस्तेमाल होता है, इसके चलते दुकानदारों पर कुट्टू का आटा काफी समय तक रखा रहता है। इसमें एस्परगिलोसिस फंगस पनप जाती है।

ताजा कुट्टू का इस्तेमाल करें इस्तेमाल
व्रत में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करते हैं तो ताजा आटे का इस्तेमाल करें। जिससे फंगस संक्रमण का खतरा ना रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर...

बिगलीक्स

Agra local News: Officials review rising accidents on Yamuna Expressway…#agranws

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट. कुछ दिन पहले बस में जलकर...

error: Content is protected !!