Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ The havoc of dengue and viral fever is not stopping in Firozabad, Record deaths in 24 hours
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

The havoc of dengue and viral fever is not stopping in Firozabad, Record deaths in 24 hours

141

फिरोजाबादलीक्स…(12 September 2021 Firozabad News) फिरोजाबाद में अब तक की सबसे खराब सिचुएशन. नहीं थम रहा डेंगू और वायरल फीवर का कहर. 24 घंटें में रिकॉर्ड मौतें…इनमें बच्चे सबसे ज्यादा

नहीं थम रहा कहर
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर ने अपना कहर मचा रखा है. शासन—प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद ये कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में नगर निगम से लेकर देहात तक वायरल और डेंगू के कारण लोगों की जान जा रही है. सबसे ज्यादा दुख की बात ये है कि इनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा हे. ऐसे में यहां के हालात अब तक के सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 14 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं. बता दें कि जिले में अब तक बुखार और डेंगू से 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश संख्या बच्चों की है. शासन द्वारा यहां पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की स्पेशल टीम भेजी गई हे. प्रशासन द्वारा फागिंग करने के निर्देश लगातार जारी है. डॉक्टर्स ओपीडी में 14—14 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं. शहर से लेकर देहात तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ लगा रही है लेकिन इन सबके बावजूद जिले में डेंगू का कहर बना हुआ है.

सौ शैय्या अस्पताल में 425 मरीज भर्ती
जिले के सौ शैय्या अस्पताल में इस समय 425 के करीब मरीज भर्ती हैं. 24 घंटे के अंदर यहां पर करीब 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. यहां पर गंभीर हालत होने पर ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. इसके अलावा यहां से आगरा भी मरीज लगातार रेफर किए जा रहे हैं. अस्पताल में परिजन बीमार परिजनों व बच्चों को लेकर रोते बिलखते दिखाई दे रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!