आगरालीक्स… सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आने व सहालग खत्म होने से सोने-चांदी की कीमतों में मामूली कमी। वायदा बाजार में तेजी का रुख। जाने आज के रेट

सर्राफा बाजार में मामूली कमी दर्ज
सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 19 से 23 दिसंबर तक आने के बाद सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी कीमत में दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 54,180 रुपये परथा। इसमें कल की अपेक्षा 68 रुपये की कमी आई। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 66,444 रुपये पर आ गई। इसमें 454 रुपये की कमी दर्ज की गई।
वायदा बाजार में कीमतों ने और तेजी पकड़ी
वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुख रहा। मंगलवार की दोपहर को सोना 54,738 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जबकि एक किलो चांदी के भाव 68,950 रुपये पर चल रहे थे, यहां दोनों के भावों में तेजी कायम है।
ज्वैलरी के 20-12-2022 के रेट
फाइन गोल्ड 999 5418 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5288 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4822 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4389 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3494 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।
।