आगरालीक्स…आगरा में चांदी व्यापारी ने दी लूट की सूचना. पुलिस के उड़ गए होश. लेकिन इस क्राइम की ‘पिक्चर’ निकली कुछ और
आगरा के थाना ताजगंज में एक चांदी व्यापारी पुलिस को लूट की सूचना दी. लूट की सूचना मिले ही एक्टिव हुई पुलिस ने जब इसकी छानबीन की और जांच की तो मामला कुछ और ही निकला.

ये है पूरा मामला
मामला थाना ताजगंज का है. हरदोई से आए एक चांदी व्यापारी ने थाना ताजगंज पुलिस को चांदी लूट का आरोप लगाया. उसने यहां पहुंचकर शिकायत की. लूट की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार यह कोई लूट नहीं थी बल्कि दो व्यापारियों के बीच लेनदेन का मामला था. चांदी व्यापारी ने चांदी खरीदी थी लेकिन रुपये नहीं दिए. इसके बाद वह फिर से आगरा आया था, तभ चांदी बेचने वाले व्यापारी पक्ष के लोग यहां पहुंच गए जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है.