आगरालीक्स…चेक बाउंस को लेकर बदल सकते हैं नियम। वित्त मंत्रालय नियमों में बदलाव कर उठा सकता कड़े कदम। लोन लेने में भी आएगी दिक्कत।

चेक से भुगतान बैंक के पुराने तरीकों में से एक
बैंक से ज्यादातर लोग पैसे के भुगतान के लिए चेक बुक का सहारा लेते हैं। यह पेमेंट के सबसे पुराने तरीकों में से एक है। इसे काफी सेफ भी माना जाता है लेकिन चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार जल्द इस पर लगाम कस सकती है। इससे जुड़े नियमों में बदलाव कर सकती है।
चेक बाउंस के नियमों को लेकर हुई बैठक
इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने भी कुछ समय पहले नए नियमों के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी, अगर खाताधारक के अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं है और फिर भी वह चेक जारी करता है तो इस स्थिति में चेक के बाउंस होने की घटना सामने आती है।
खाताधारक के दूसरे एकाउंट से कट सकता है पैसा
ऐसे में इसे रोकने के लिए नए नियमों को लागू किया जा सकता है, जिसके तहत वित्त मंत्रालय खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर खाताधारक के दूसरे बैंक खातों से पैसा काट सकता है। साथ ही, सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्रवाई के रूप में पेनल्टी लगाने की बात भी की जा रही है। लोन लेने में परेशानी हो सकती है।