आगरालीक्स ….आगरा में रूफ टॉप में हुक्का, बीयर और शराब पिलाई जा रही है, युवक और युवतियां हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं, पुलिस ने परिंदा रेस्टोरेंट द स्काई एंड डिस्क लाउज में
छापा मारा था। बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाने और बीयर व शराब पिलाने पर संचालक सहित तीन को अरेस्ट कर लिया।
आगरा में हुक्का बार के साथ ही बीयर और शराब पीने का चलन युवक युवतियों में बढ़ रहा है, रूफ टॉप रेस्टोरेंट में शाम होते ही युवक और युवतियां पहुंचने लगते हैं देर रात तक पार्टी की जाती है।
संचालक सहित तीन किए अरेस्ट
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार का कहना है कि आईएसबीटी से आगे सर्विस रोड पर बनी बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर संचालित परिंदा रेस्टोरेंट द स्काई एंड डिस्क लाउज में बिना लाइसेंस हुक्का बार संचालित करने और बीयर व शराब पिलाने की शिकायत मिली थी, शिकायत में यह भी कहा गया था कि कम उम्र के युवक और युवतियां हुक्का पी रहे हैं। बुधवार रात को छापा मारा गया, बिना लाइसेंस हुक्का बार चलाने के साथ बीयर और शराब पिलाने पर संचालक वैभव एन्क्लेव कमला नगर निवासी अरविंद राणा, उसका सहयोगी डिफेंस एस्टेट सदर निवासी हिमांशु सक्सेना और पथौली शाहगंज निपवासी कुवेंद्र पाल सिंह को अरेस्ट कर लिया, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हुक्का और कोयला किए गए जब्त
पुलिस ने मौके से दो हुक्का, जिनमें पानी भरा हुआ था। कोयला, खाली बीयर की 12 केनल, शराब की बोतलें और हुक्का में डालने वाला सामान जब्त किया है।