मथुरालीक्स…वृंदावन में पहुंचे इतने लोग कि रात 2 बजे लगा भीषण जाम. प्रेमानंद महाराज ने स्थगित की अपनी पदयात्रा…रमणरेती से बांकेबिहारी मंदिर रोड पर हजारों लोग फंसे रहे
मथुरा के वृंदावन में रात दो बजे भीषण जाम लग गया. एकादशी और वीकेंड होने के कारण रात को वृंदावन में इतनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. रमण रेती चौकी के सामने रात को हजारों की संख्या में लोग फंसे रहे. चारों और वाहर रेंगते रहे. भीड़ को देखते हुए संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी. हाल ये रहा कि रात को जगह—जगह चार पहिया गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. पैदल गुजर रहे लोगों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा. श्रद्धालु अपने साथ बच्चों को भी लेकर आए जिसके कारण बच्चे भी घबराए हुए नजर आए. श्रद्धालुओं रात को रमणरेती से लेकर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग तक फंसे रहे. इसके कारण अफरातफरी का माहौल् रहा.