Thursday , 4 June 2026
Home आगरा there was a jam on the roads after rain, the noise of the vehicles, see in pics#agranews
आगराटॉप न्यूज़

there was a jam on the roads after rain, the noise of the vehicles, see in pics#agranews

140

आगरालीक्स…(31 August 2021 Agra News) आगरा में बारिश थमी तो सड़कों पर निकले वाहन. जाम में फंसे लोग. शहर के कई क्षेत्रों में जाम लगा हुआ है. देखें फोटोज

आगरा में मंगलवार शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन जैसे ही बारिश थमी लोगों का सड़कों पर निकलना शुरू हो गया. नतीजा ये हो गया कि शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है. शहर के यमुना किनारा रोड पर इस समय भयंकर जाम लगा हुआ है. यहां वाहन सवार काफी देर से जाम में फंसे हुए हैं. सीओ छत्ता के आफिस वाले चौराहे पर भी एक भी सिपाही नजर नहीं आ रहा. ट्रैफिक को लोग अपने ही तरफ से सुलझाने में देखे गए. इसके अलावा शहर के मदिया कटरा, एमजी रोड, भगवान टाकीज स्थित न्यू आगरा, सिकंदरा चौराहा, बोदला, बिजलीघर पर भी जाम की​ स्थिति देखी गई.

सुबह से ही लगना शुरू हो जाता है जाम
आगरा अनलॉक हो चुका है. हालात सामान्य हो रहे हैं और किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है. लोगों की आवाजाही अब पहले की तरह ही नजर आ रही है. लेकिन शहर में लोग इस समय सबसे ज्यादा परेशान हैं जाम से. सुबह नौ बजे से लेकर रात को दस बजे तक शहर के कई इलाके और चौराहे ऐसे हैं जहां जाम का झाम लगा रहता है. शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड हो या फिर हाइवे के चौराहे, दिन भर गाड़ियों की आवाजें चौराहों पर गूंजती रहती हैं. कहीं—कहीं तो लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कि जाम के झाम से बचने के लिए दूसरे शॉर्टकट से होकर जाना ज्यादा पसंद करते हैं.

चौराहों पर आटो—ईरिक्शा की मनमानी
चौराहों पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण आटो व ई रिक्शा चालकों की मनमानी है. सवारियां लेने के लिए आटो चौराहों पर आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं जिसके कारण अन्य वाहनों को वहां से निकलने में काफी परेशानी होती है. कई लोग इनका विरोध करते हैं तो आटो चालक मारने पीटने तक पर उतारू हो जाते हैं. शहर के वाटरवक्र्स चौराहा पर रोडवेज की बसें यात्रियों को लेकर निकलती हैं लेकिन चौराहे पर ही आटो चालक अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं. ऐसे में बस निकलने के कारण यहां पर जाम लग जाता है.

अवैध पार्किंग भी लगा रही जाम
शहर में जाम की दूसरी सबसे बड़ी समस्या है अवैध पार्किंग. शहर के मुख्य मार्गों पर दोनों तरफ लोग अपने चौपहिया वाहन जैसे कार आदि खड़ी करके चले जाते हैं. इसके कारण सड़क संकरी हो जाती है, इससे अन्य वाहनों के निकलने पर यहां पर जाम बना रहता है. न्यू आगरा से दयालबाग जाने वाले मार्ग पर शाम को सात बजे के बाद कई लोग सब्जी व फलों की खरीदारी करने के लिए रुक जाते हैं और अपने वाहनेां को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, इससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती हे. यही हाल शहर के बिजलीघर, सदर, बोदला, सिकंदरा, खंदारी, संजय प्लेस, शाह मार्केट, भगवान टाकीज आदि पर बना रहता है.

सबसे ज्यादा यहां लगता है जाम
आगरा के मुख्य चौराहों पर तो रोज जाम की स्थिति बनी ही रहती है. इन चौराहों पर भगवान टाकीज, वाटर वक्र्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बिजलीघर, नालबंद, नामनेर, सिकंदरा, बोदला, आईएसबीटी, गुरुद्वारा, लोहामंडी, मदिया कटरा, शाहगंज में भी जाम की स्थिति बनी रहती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!