Friday , 5 December 2025
Home फिरोजाबाद Dengue and viral outbreak in Firozabad, CM issued new orders#agranews
फिरोजाबादबिगलीक्सहेल्थ

Dengue and viral outbreak in Firozabad, CM issued new orders#agranews

आगरालीक्स…फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल का प्रकोप और ज्यादा फैल रहा है. जिले में अब तक 56 की मौत…फिरोजाबाद की स्थिति को देखते हुए सीएम ने जारी किए आदेश…

लगातार बढ़ रहा डेंगू और वायरल का प्रकोप
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 56 लोगों की बुखार के कारण मौत हो चुकी है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की बताई जा रही है. बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे में जिले में 6 और बच्चों की मौत वायरल से हुई है. ऐसे में स्थिति को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां के लिए स्पेशल आदेश जारी​ किए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नजर रखने के लिए कहा गया है. उन्हें लगातार देहात क्षेत्रों में फैल रहे वायरल की सूचना पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां दौड़ती हुई नजर आईं.

ये दिए आदेश
सीएम द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जनपद फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं. सभी के बेहतर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने विशेषज्ञों की टीमों को फिरोजाबाद में कैम्प करने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा जरूरत के अनुसार रेजीडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तुरंत तैनाती की जाए. उन्होंने कहा कि आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति पर शासन स्तर हर समय नजर रखी जाए. बता दें कि मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के अस्पतालों में मरीजों व उनके तीमारदारों से मिले थे. इस दौरान उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के आदेश जारी किए.

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर कड़ाई के निर्देश
शासन से कहा ​गया है कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है. सीएम ने आदेश दिए हैं कि रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए. और 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए में डॉक्टर के...

बिगलीक्स

Agra News: 83 year old NRI Woman purse full with 4000 Dollar & Rs 20000 snatched, Video#Agra

आगरालीक्स …Agra News: दुस्साहस, आगरा में कार में पंक्चर बता दिल्ली एयरपोर्ट...

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

error: Content is protected !!