Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा These 12 celebrities of Agra got Braj Ratna Award…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

These 12 celebrities of Agra got Braj Ratna Award…#agranews

155

आगरालीक्स…(21 December 2021 Agra News) आगरा की इन 12 हस्तियों को मिला ब्रज रत्न अवार्ड..राज्यपाल बोलीं—जिन्हें ये अवार्ड मिला उनकी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं..

संस्कृति का संरक्षण राष्ट्र सेवा से कम नहीं
किसी भी संस्कृति का संरक्षण या उसका संवर्द्धन भी राष्ट्र सेवा से कम नहीं है, बल्कि यह अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का एक स्वर्णिम अवसर है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सकेगी। संस्कृति का संरक्षण ही राष्ट्रसेवा है। ये विचार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कलाकृति कंवेंशन कल्चरल एवं कन्वेंशन सेंटर पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजितक ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

राज्यपाल बोली—मेरे लिए यह यादगार अनुभव
उन्होंने कहा कि ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुझे आप सभी के बीच ले आया है। पिछली बार मेरी सहभगिता इस आयोजन में वर्चुअल माध्यम से रही लेकिन इस दफा यहां आना मेरे लिए यादगार अनुभव है। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा विभूतियों को सम्मानित किया जाना बहुत ही सराहनीय है, जिन्होंने ब्रज संस्कृति के संवर्द्धन,सम्मान और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है, उन्हें यह सम्मान देना इस सम्मान का भी सम्मान है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं, जिन्हें ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी-अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।

हर किसी को नहीं होती कलाकारों की परख
राज्यपाल ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि वे ब्रज की संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य इसी प्रकार हर साल करते रहें। उन्होंने कहा कि कलाकारों की परख हर किसी को नहीं होती। फाउंडेशन द्वारा अपनी कसौटी पर परख कर ही यह अवार्ड दिए जाते हैं, जो सराहनीय है। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर खन्ना सहित अन्य सभी पदाधिकारी निश्चित रूप से इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं।

पहली बार मरणोपरांत सम्मान
समारोह में आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 11 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। समारोह में प्रथम बार मरणोपरांत सम्मान भी दिया गया। यह अलंकरण हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी को दिया गया, जिसे उनके दामाद विख्यात कवि अशोक चक्रधर ने ग्रहण किया। इसी प्रकार इंग्लैंड में प्रवास कर रहीं विख्यात कथक गुरू काजल शर्मा का सम्मान उनके परिजनों ने स्वीकार किया।

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय
इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना और एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन व डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रकाश जनरेटर के निदेशक राजेश गर्ग, अहिंसा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी रोहित जैन, एपीएस ग्रुप की निदेशक डा. आंचल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह भगौर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक बृजेश शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट आदि ने आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।

56 हस्तियों का हुआ नामिनेशन
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 56 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। उनके चयन में पारदर्शिता के लिए मेंबर ऑफ जूरी का गठन किया गया था। जूरी मेंबर्स द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया गया है।

बृज की इन विभूतियों को किया बृज रत्न अवार्ड से अलंकृत

  1. श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी, महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
  2. एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया, सेवानिवृत, वायु सेना अध्यक्ष
  3. स्वर्गीय पद्मश्री काका हाथरसी, हास्य कवि
  4. प्रो. वलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद
  5. चौधरी बदन सिंह, पूर्व विधायक एवं लोक संस्कृति संरक्षक
  6. कर्नल मनहर शर्मा, सीनियर मॉडल
  7. कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
  8. हेमलता काला, क्रिकेटर
  9. डॉ ज्ञान प्रकाश, सर्जन
  10. रमेश मुस्कान, हास्य कवि
  11. काजल शर्मा, कथक नृत्यांगन
  12. वंदना गुप्ता, मॉडल एवं योगगुरु

ये रहे मौजूद
इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के मधुकर अरोरा, शकुन बंसल, असलम के. सैफी, मुकुल जैन, आदर्श नंदन गुप्ता, डा. महेश धाकड़, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी प्रसाद अग्रवाल, साइंटिफिक पैथोलाजी चेयरमैन डा. अशोक शर्मा, डिसेंट हास्पिटैलिटी के डा. राम नरेश शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

राज्यपाल से अवार्ड मिलने पर हुई ख़ुशी
मैंने 41 साल लम्बे शानदार करियर में वायु सेना प्रमुख के रूप में ‘पैंथर्स’ स्क्वाड्रन, हलवारा एयरबेस से मिग-21 में पहली उड़ान भरी थी, वहीं रिटायर होने से पहले फिर उसी एयरबेस पर और उसी स्क्वाड्रन के साथ मिग-21 में अंतिम उड़ान भरी। आज महामहिम राजपाल से ब्रज रत्न अवार्ड मिलने पर बेहद ख़ुशी हो रही है।
-एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया (सेवानिवृत, वायु सेना अध्यक्ष)

ब्रज के युवाओ को प्रेरित करेगा ब्रज रत्न
भविष्य के युवा कवियों को ब्रज रत्न अवार्ड प्रेरित करेगा। मजबूत इरादे वाले मेहनती युवा अगली बार इस मंच पर दिखेंगे।

  • डॉ. डॉ रमेश गुलाटी
    (काका हाथरसी के पारिवारिक मित्र)

मुझे मुकाम मिलने लगा है
ब्रज रत्न अवार्ड पाकर सच में आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि अब तक जो भी कुछ मैंने अपने जीवन में किया, अब मुझे कहीं न कहीं उसका मुकाम मिलने लगा है।
-रिटायर्ड कर्नल मनहर शर्मा, सीनियर मॉडल

लोक कला को संरक्षित करने की है जरुरत
उत्तर प्रदेश सरकार लोक कला को बढ़ावा देने के लिए संगीत संस्थान आदि खोले, ताकि आने वाली पीढ़ी जो सदियों से इस कला को लेकर चल रही है वो आगे भी इस परंपरा को जारी रख सके। लोक कलाकारों को पेंशन आदि शुरू करें, ताकि लोक कलाकार अपना जीवन यापन भी बेहतरीन ढंग से कर सकें और लोक संस्कृति जीवित रह सके।
-चौधरी बदन सिंह, पूर्व विधायक एवं लोक संस्कृति संरक्षक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!