आगरालीक्स…(15 January 2022 Agra News) आगरा की विधानसभा सीटों से भाजपा, कांग्रेस व बसपा के ये हैं सभी उम्मीदवार…सपा—रालोद गठबंधन के भी हो चुके हैं पांच प्रत्याशी घोषित. जानिए इस बार क्या कह रहे हैं आंकड़े….
आगरा में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुका है. मुख्य राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों से अपने—अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से भी आगरा की पांच सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आगरा में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा. किसी भी पार्टी के लिए सीट जीतना आसान नहीं होगा. बता दें कि पिछले चुनाव में आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की थी, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले चुनाव में भाजपा के लिए ये सब मोदी लहर के कारण आसान हो गया था लेकिन इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

आइए जानते हैं आगरा की किस सीट से किस दल का कौन है प्रत्याशी
आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट
भाजपा—डॉ. धर्मपाल सिंह
बसपा—सर्वेश बघेल
कांग्रेस—शिवानी बघेल
सपा+रालोद गठबंधन— अभी घोषित नहीं किया प्रत्याशी
आगरा कैंट विधानसभा सीट
भाजपा—जीएस धर्मेश
सपा—कुंवर सिंह वकील
बसपा—भारतेंदु अरुण
कांग्रेस—अभी घोषित नहीं किया प्रत्याशी
आगरा दक्षिण
भाजपा— योगेंद्र उपाध्याय
बसपा— रवि भारद्वाज
कांग्रेस — अनुज शर्मा
सपा+रालोद गठबंधन—अभी घोषित नहीं प्रत्याशी
आगरा उत्तर
भाजपा—पुरुषोत्तम खंडेलवाल
बसपा— मुरारीलाल गोयल
कांग्रेस—विनोद कुमार बंसल
सपा+रालोद गठबंधन—अभी घोषित नहीं किया प्रत्याशी
आगरा ग्रामीण
भाजपा— बेबीरानी मौर्य
सपा+रालोद गठबंधन— महेश कुमार जाटव (रालोद)
बसपा— किरण प्रभा केसरी
कांग्रेस— उपेंद्र सिंह
फतेहपुर सीकरी
भाजपा—चौधरी बाबूलाल
सपा+रालोद गठबंधन— ब्रिजेश चाहर (रालोद)
बसपा—डॉ. मुकेश कुमार राजपूत
कांग्रेस—अभी प्रत्याशी नहीं किया घोषित
खेरागढ़
भाजपा— भगवान सिंह कुशवाह
सपा+रालोद गठबंधन— रौतान सिंह (रालोद)
बसपा—गंगाधर कुशवाहा
कांग्रेस—रामनाथ सिकरवार
फतेहाबाद
भाजपा—छोटेलाल वर्मा
बसपा—शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू
कांग्रेस—होतम सिंह निषाद
सपा+रालोद गठबंधन—अभी प्रत्याशी घोषित नहीं
बाह
भाजपा—रानी पक्षालिका सिंह
सपा+रालोद गठबंधन— मधुसूदन शर्मा (सपा)
बसपा—नितिन वर्मा
कांग्रेस—मनोज दीक्षित