Thursday , 13 March 2025
Home आगरा These Models will do Special Photoshoot with 12 historical monuments of Agra…See pics..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

These Models will do Special Photoshoot with 12 historical monuments of Agra…See pics..#agranews

आगरालीक्स…(12 November 2021 Agra News) आगरा की 12 ऐतिहासिक स्मारकों के साथ मॉडल्स कराएंगी खास अंदाज में फोटोशूट…जानिए कौन—कौन से स्मारक हैं शामिल और कौन—कौन सी हैं मॉडल्स..देखें फोटोज

बिसरी इमारतों को याद दिलाएगा दीदार ए आगरा
ग्रूम एंड ग्लैम ताजनगरी में पर्यटन उद्योग के साथ होटल व्यवसाय को पंख लगाने का प्रयास करेगा। दीदार ए आगरा कैलेन्डर 2022 में फैशन व इतिहास का खूबसूरत फ्यूजन उन ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़ी समय की धूल की परतों को हटाने की कोशिश होगी, जहां कभी पर्यटकों का मेला लगा रहता था। उद्देश्य पर्यटकों तक ताजनगरी की प्रसिद्ध बेहतरीन इमारतों की खासियत को पहुंचाकर यहां रुकने के लिए प्रेरित करना है, जिससे पर्यटन उद्योग के साथ होटल व्यवसाय को भी बढ़ावा मिले।

खास अंदाज में होगा फोटोशूट
यमुना किनारा स्थित देसी कैफे में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी ग्रूम एंड ग्लैम की संस्थापिका पीएस गीत व निदेशक रोबिन शर्मा ने दी। अम्बर एडवरटाइजर्स के अमित खत्री ने बताया कि इसके लिए आगरा शहर की 12 ऐतिहासिक इमारतों को चुना गया है। जहां ताजनगरी व दिल्ली की मॉडल के साथ फोटो शूट कर एक खास अंदाज में पेश किया जाएगा। कहा कि आगरा विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। लेकिन फैशन के मामले में तेजी से तरक्की कर रहा है।

आगरा के इतिहास के साथ जुड़ेगा फैशन
आगरा के इतिहास के साथ हमने फैशन को जोड़ने का प्रयास किया है। जिसमें कुछ जाने मानें चेहरों के साथ नए चेहरे भी होंगे। जिसमें मॉडल में मुख्य रूप से मिस गोल्ड नार्थ इंडिया नैना स्वामी, दिल्ली की मॉल में शिवानी शर्मा, कशिश गंगवानी, अनमोल, नयन कालरा, श्रुति वशिष्ठ होंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष भाटिया, अमित जेसवाल, मनीष अलवेजा, जितेन्द्र भोजवानी, पंकज विकल, सृजन मित्तल, पंकज शर्मा, सुदर्शन दुआ, सलीम जब्वाल, महेश धाकड़, रोहित कत्याल, अमित गोयल, हिना कदम आदि उपस्थि थे। फोटोशूट फोटोग्राफर सचिन पचौरी द्वारा किए जाएंगे.

इन ऐतिहासिक इमारतों पर होगा फोटोशूट
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकन्दरा, एत्माद्दौला, हेसिंग्स टॉम, चीनी का रोजा, मरियम टॉम, बत्तिस खम्भा, जसवन्त सिंह की छतरी, पंचमहल, जोधाबाई का रोजा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!