आगरालीक्स .(Agra News 3rd September).आगरा में संजय प्लेस स्थित शोरूम से बेखौफ चोर 20 हजार का मोबाइल लेकर कार से भाग गया, शोरूम संचालक देखते ही रह गए। सीसीटीवी फुटेज में युवक मोबाइल लेकर भागता दिखाई दे रहा है।
आगरा के संजय प्लेस में दयालबाग निवासी शालू गुप्ता का मोबाइल शोरूम है। बुधवार रात साढे नौ बजे वे अपने शोरूम को बंद कर रहे थे। इसी दौरान शोरूम के बाहर एक कार आकर रुकी, कार में चार युवक सवार थे। एक युवक शोरूम पर पहुंचा और 20 हजार रुपये तक का मोबाइल दिखाने के लिए कहा। संचालक ने मोबाइल दिया, युवक ने कहा कोई और मोबाइल दिखाओ। जैसे ही संचालक दूसरा मोबाइल निकालने के लिए मुडे युवक मोबाइल लेकर भागने लगा, उन्होंने पीछे मुडकर देखा तब तक युवक कार में बैठकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

पास में ही चौकी, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा युवक
संजय प्लेस में शोरूम के पास में ही चौकी है, शोरूम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी चेक किए गए, उसमें युवक मोबाइल लेकर भागते दिखाई दे रहा है। इसी तरह की वारदात, राजपुर चुंगी पर भी हो चुकी है।