आगरालीक्स.. आगरा के बिजनेस के बडे संगठन नेशनल चैंबर के कार्यालय से लैपटॉप चोरी हो गया, इसमें अहम डाटा था। वहीं, दो कंप्यूटर को चैंबर के कार्यालय के गेट के बाहर फेंक कर चोर चले गए।
नेशनल चैंबर का जीवनी मंडी में कार्यालय है। रविवार रात में चोरों ने चैंबर के कार्यालय में चोरी की, मास्टर की से चोरों ने चैंबर का गेट खोला। वहां से एक लैपटॉप और दो कंप्यूटर चोरी कर लिए। कंप्यूटरों को चादर में बांध लिया। चोर लैपटॉप ले गए हैं, इसमें चैंबर से जुडा जरूरी डाटा है, जबकि कंप्यूटरों को चोर गेट के बाहर फेंक कर चले गए।
चुनाव से पहले चैंबर कार्यालय में हो रही चोरी
नेशनल चैंबर के चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले ही चैंबर में विवाद होने लगता है। तीन साल पहले भी चोरी हुई थी, जिसमें सिर्फ जरूरी डाटा ही चोरी हुआ था। नेशनल चैंबर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचा तो देखा कि ताले खुले पड़े थे। कार्यालय में सामान बिखरा पड़ा था। गेट पर ही एक गठरी में दो कंप्यूटर बंधे पड़े मिले, लेकिन लैपटॉप गायब था। उसमें चैंबर से जुड़ी जरूरी सूचनाएं और डाटा था। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ भी की। पुलिस को आशंका है कि कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया है। उसे एक महीने पहले संदिग्ध आचरण के कारण निकाला दिया था। इंस्पेक्टर छत्ता संजय जायसवाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।