Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Think for country and society says RSS Chief Mohan Bhagwat in Agra
बिगलीक्स

Think for country and society says RSS Chief Mohan Bhagwat in Agra

111

आगरालीक्स.. आगरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को दिल्ली गेट स्थित समर्पण पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन दीप जलाकर व पट्टिका का अनावरण कर किया। डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की मूल आवश्यकताओं में से एक है। हमारा जीवन तब साथर्क होता है जब उसमें परोपकार जुड़ता है। और समर्पण समिति स्वास्थ्य और परोपकार दोनों के लिए काम कर रही है। हमारा देश वो देश है, जहां वैद्य किसी की बीमारी का पता लगने पर उसका इलाज किए बगैर भोजन तक ग्रहण नहीं करते थे। जब तक संवेदनाएं थीं, सब कुछ ठीक था। हमारी संवेदनाएं आज लुप्त नहीं हुईं है बल्कि सुप्त हो गईं हैं। उन्होंनें डॉक्टरों से ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवा भाव के साथ सेवाएं देने व अपनी पैथियों का अहंकार छोड़ लोगों को स्वास्थ्य की अच्छी और सस्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि हर पैथी का अपना अलग-अलग महत्व है। उसे मरीजों के हित में पहचानें। अपने अलावा देश और समाज के बारे में भी सोचें। उन्होंने समर्पण समिति के सेवा भाव से जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने पर शुभकामनाएं दी और लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक व डायलिसिस सेंटर का अवलोकन भी किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी लहरी व मेयर नवीन जैन भी मौजूद थे। परिसर में प्रवेश करते हुए कथा वाचक अरविन्द जी महाराज ने भोहन भागवत का स्वागत तिलक कर किया। मेयर नवीन जैन ने कहा कि आज समर्पण पैतोलॉजी के रूप में सेवा, त्याग और समर्पण के नए आयाम का शुभारम्भ हुआ है। अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष योगेश कंसल ने बताया कि लैब का संचालन क्लीनिक पैथोलॉजी के संचालक डॉ. अमिल अग्रवाल व डॉ. अर्पित की देखरेख में होगा। समिति के बारे में बताते हुए कहा कि देश में गरीबी अधिक है और चिकित्सा सुविधें महंगी। लोगों को लागत मूल्य पर बेहतर चिकित्सा सुविदा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 वर्ष पूर्व समर्पण संस्था का गठन किया गया था। अब तक सात लाख लोगों बिना किसी लाभ के रक्त उपलब्ध कराया है। जिसमें थैलीसीमिया व हीमोफीलिया के 1500 बच्चों को बिना शुल्क के रक्त व 40 हजार डायलिसिस कराई हैं। डॉ. अनिल अग्रवाल न कहा कि लैब के क्षेत्र में हम 33 वर्ष से काम कर रहे हैं। अब समर्पण के साथ सेवाभाव के साथ नए प्रकल्प को देखेंगे। सभी जांचे लागत मूल्य पर आधुनिक मशीनों से की जाएंगी।

इस अवसर पर समाज सेवा के लिए समर्पित सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), राधाबल्लभ अग्रवाल (आरबीए फाइनेंस), गोपाल गुप्ता (एचसी ओवरसीज), बृजेश गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश कंसल कातिब को स्मृति चिन्ह प्रदान कर मोहन भागवत ने सम्मानित किया। अतिथियों का परिचय लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, समर्पण समिति के संस्थापक अध्यक्ष जीके अग्रवाल, संस्थापक सदस्य वीके गर्ग व डॉ. पवन गुप्ता ने दिया। संचालन डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक सदस्य सुरेन्द्र कुमार जैन, राजेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

समर्पण समिति सदस्यों ने दिल्ली गेट इमारत की वजह से अस्पताल बनने में आ रही समस्या के निवारण का आग्रह किया
समर्पण समिति के ददस्यों ने मोहन भागवत को बताया कि मरीजों को लाभ रहित अस्पताल की सुविधा के लिए 100 बेड का अस्पताल बनाने की अनुमित देहली गेट स्थित इमारत की वजह से नहीं मिल पा रही। उन्होंने भागवत से इस समस्या के निवारण का भी अनुरोध किया।

वीडियो के लिए क्लिक करें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

error: Content is protected !!