आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच बंद कमरें में हुई बातचीत के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन उन्हें परोसी गई थाली के बारे में सही सही पता चल गया है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगरा के सुनारी में 24 फरवरी को होने जा रहे समरसता संगम के दिन आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, बिचपुरी के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार को आगरा खेरिया एयरपोर्ट से सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख से मिलने पहुंचे। यहां बंद करने में बातचीत हुई, कयास लगाए जा रहे हैं कि बातचीत यूपी की कानून व्यवस्था और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई होगी। वहीं, एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया का कहना है कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी, सीएम आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से बिजनौर और उसके बाद मथुरा जा रहे थे इसलिए वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए भी आ गए। उनसे मिले हैं तो कुछ बातचीत तो हुई होगी।

सादा जीवन उच्च विचार
सीएम योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ रहे, उन्होंने आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ही लंच किया। उन्हें भोजन में लौकी-चने की दाल और पत्ता गोभी-आलू की सब्जी के साथ चपाती और चावल परोसा गया। इसके बाद वे बिजनौर के लिए रवाना हो गए।