Monday , 5 October 2026
Home agraleaks Thinking group will solve social development and misconceptions#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Thinking group will solve social development and misconceptions#agranews

290

आगरालीक्स… सामाजिक विकास और भ्रांतियों का समाधान करेगा चिंतन समूह. जैन समाज के देश के प्रमुख विद्धानों ने समाज के ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा.

एमडी जैन में हुआ वार्षिक अधिवेशन
एमडी जैन इंटर कॉलेज नारायण भवन हरीपर्वत में चिन्तन समूह का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें जैन समाज के देश के प्रमुख विद्वान, पत्रकार, अधिवक्ता, आईएएस, समाजसेवी, राजनैतिक लेखक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन रहे। अध्यक्षता प्रदीप जैन ने की। इस बैठक में तीर्थक्षेत्र, साधु, समाज, मंदिर की सुरक्षा पर चिंतन किया गया। इसमें आ रही विपत्तियों के समाधान पर चर्चा की गई।

कई मुद्दे रखे गए
समाज के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज ने चिंतन समूह के सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक चिंतन से समाज की दिशा बदली जा सकती है। जो अच्छे उद्देश्य को लेकर काम करता है, वह सफल जरूर होता है। देश के प्रबुद्ध चिंतक डॉ. चिरंजीलाल बगड़ा कोलकाता, न्यायमूर्ति विमला जैन भोपाल, सुरेश जैन आईएएस भोपाल, विजय जैन अहमदाबाद, अनूपचन्द एडवोकेट आगरा, डॉ. अनिल जैन जयपुर, डॉ. श्रेयांस जैन बड़ौत, राजेन्द्र महावीर सनावद, डॉ. सुनील संचय ललितपुर, जमनालाल हापावत मुंबई, अशोक सेठी बेंगलुरू, विनोद बाकलीवाल मैसूर, टीके वेद इन्दौर आदि महानुभावों ने तीन सत्रों में अपने विचार रखे। मच संचालन मनोज बाकलीवाल व राजेन्द्र महावीर ने किया।

शिक्षा, संगठन और सेवा के सूत्र पर कार्य करें
मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कहा कि समाज, संस्कृति के उन्नयन व विकास में समूह को सफलता मिले, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। शिक्षा, संगठन और सेवा के सूत्र पर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर चिन्तन समूह की ओर से प्रदीप जैन का विशेष सम्मान किया गया। मंगलाचरण डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने किया। इस मौके पर चिंतन समूह की वार्षिक विवरणिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर हीरालाल बैनाड़ा, भोलानाथ जैन, संजय जैन, निर्मल जैन, सुनील ठेकेदार, जगदीश प्रसाद जैन, विमलेश मर्सन्स, ओमप्रकाश जैन, राजकुमार राजू, अंकेश जैन, अनिल जैन, शुभम जैन उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksपॉलिटिक्स

Agra MLC Election: Candidates grabbed headlines with their unique style while filing nominations on Monday…#agranews

आगरालीक्स...देखें वीडियो, आगरा में एमएलसी चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों का...

agraleaksअध्यात्म

Sarvapitra Amavasya Shraddh falls on Saturday, October 10. It is the most auspicious day for the peace of ancestors…#agranews

आगरालीकस…सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध 10 अक्टूबर दिन शनिवार को. पितरों की शांति के...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 5 October 2026

आगरालीक्स…5 अक्टूबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Sharadiya Navratri 2026: Devotion to Goddess Jagdamba will resonate for nine full days starting October 11…#agranews

आगरालीक्स…इस बार पूरे 9 दिन के होंगे शारदीय नवरात्र. 100 साल बाद...

error: Content is protected !!