आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा, कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी भी हुई शुरू।

एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग में सुबह आठ से शाम चार बजे तक सीटी स्कैन किए जाते थे, इसके बाद इमरजेंसी में भर्ती हो रहे गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। मगर, अब एसएन में 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी भी शुरू कर दी गई है। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ हरिसिंह के निर्देशन में गंभीर मरीजों को प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था को शुरू करने में डॉ. बृजेश शर्मा डॉ. अजीत चाहर का सहयोग रहा।