आगरालीक्स ..( Agra news 4th April ).. आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर को धमकी, फोन पर कहा बिना नंबर की सफारी गाडी में खडा हूं, जल्दी बाहर आ। जूनियर डाक्टर की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के जूनियर डाक्टर राहुल चौधरी को फोन पर धमकी दी गई। जूनियर डाक्टर राहुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को एत्मादपुर के रहने वाले मरीज योगेंद्र को भर्ती किया गया था। मरीज के तीमारदार ने अपने परिचित से डा राहुल चौधरी को फोन कराया। शनिवार रात 9 30 बजे राहुल चौधरी के पास फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम भूपेंद्र चौहान बताया।
फोन पर दी धमकी
जूनियर डाक्टर राहुल चौधरी का कहना है कि पफोन पर अपना नाम भूपेंद्र चौधरी बताने वाले युवक ने इलाज न करने के आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कहा कि मैं प्राचार्य को लाइन पर लेता हूं और बात करते समय किसी और को लाइन पर ले लिया, उन्हें प्राचार्य बताते हुए बता कराने लगा। इसके बाद तीन बार और काल की और गाली गलौज की।
मैं बाहर खडा हूं, आ जा
जूनियर डाक्टर राहुल चौधरी से कहा कि वह बाहर बिना नंबर की सफारी गाडी में खडा है। जल्दी आ जाओ, जूनियर डॉक्टर ने प्राचार्य को जानकारी दी, इसके बाद थाना एमएम गेट में तहरीर दी है। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।