आगरालीक्स ( Agra news 4th April ) ..आगरा में 24 घंटे बाद दिल्ली गेट से मदिया कटरा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा, यह 10 मई तक बंद रहेगा। पढे क्या रहेगा रूट डायवर्जन
दिल्ली गेट से मदिया कटरा रास्ते पर रवि हास्पिटल के पास राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का आरओबी है। इस आरोबी की उंचाई एक फुट बढाई जानी है। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आरओबी की उंचाई बढाने के लिए नए सिरे से पूरा आरोबी बनाया जाएगा। इसके लिए 35 दिन का ब्लॉक लिया गया है।
5 अप्रैल दोपहर से काम होगा शुरू
आरोबी का काम पांच अप्रैल की दोपहर से शुरू होगा, इसके साथ ही दिल्ली गेट से मदिया कटरा रोड बंद हो जाएगा। आरोबी के दोनों तरफ ब्लॉक लगा दिए जाएंगे। इससे मदिया कटरा से हरीपर्वत चौराहे की तरफ वाहन नहीं आ जा सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
आगरा पुलिस द्वारा इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया गया. जिसके अनुसार इस मार्ग से जाने वाले वाहनों का निम्न प्रकार रूट डायवर्ट किया गया है:—
हरीपर्वत चौराहा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आरबीएस के सामने से होकर खंदारी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
लोहामंडी की तरफ से हरीपर्वत चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन लोहामंडी से सेंट जॉन्स चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
भावना एस्टेट से हरीपर्वत चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मदिया कटरा से तोता ताल होते हुए सेंट जॉन्स चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.