आगरालीक्स …आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सांड़ के सामने आने से तीन गाडिय़ां भिड़ गईं। हादसे में डायल 100 के सिपाही सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार रात को आनंद विहार नई दिल्ली निवासी सतनाम ङ्क्षसह पुत्र सरदार मोहन सिंह अपनी पत्नी मनविंदर कौर के साथ स्विफ्ट कार से दिल्ली लौट रहे थे। रात आठ बजे नगला खंगर में 64 वें किमी पर अचानक सांड़ आ गया, अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
डायल 100 में आल्टो ने मारी टक्कर
सूचना पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इनोवा रुकने के बाद कांस्टेबिल वीरपाल, गोपाल उतर गए, जबकि कांस्टेबिल चालक उपेंद्र गाड़ी को किनारे खड़ी करके उतरने वाला था। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार ऑल्टो 800 इनोवा में घुस गई। पटना से गुरुग्राम जा रहे कार सवार अनिल कुमार, नथुनी पुत्र श्रीचंद शर्मा और नथुनी का बेटा नंदलाल निवासी बेरुआ मुजफ्फरपुर बिहार घायल हो गए। नंदलाल की हालत गंभीर बताई गई है। यूपीडा कर्मचारी पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।