Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Three generation of Sharma’s Family celebrate Karwa Chauth in Agra #agrakarwachauthspecial
टॉप न्यूज़

Three generation of Sharma’s Family celebrate Karwa Chauth in Agra #agrakarwachauthspecial

121

आगरालीक्स…अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ पति-पत्नी के बीच अगाध प्रेम, समर्पण और त्याग का पर्व होता है। घरों में महिलाएं, अपनी देवरानी, जिठानी, सास के साथ व्रत रखती हैं, लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां एक साथ तीन पीढ़ियां एक साथ करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

94 वर्षीय मां भी रखती हैं व्रत

आगरा में ऐसा ही एक परिवार वरिष्ठ ​अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. डीवी शर्मा का। डा. डीवी शर्मा का कहना है कि उनकी 94 वर्षीय मां ओमवती पिता विद्याराम के लिए करीब सात दशक से ज्यादा समय से इस व्रत को रखती चली आ रही हैं। इस परंपरा को उनका परिवार पूरी तरह से अपनाता चला आ रहा है।

पत्नी को पहले गिफ्ट में दी थी साड़ी

डा. शर्मा बताते हैं उनकी शादी डा. कमलेश शर्मा के साथ अरेंज मैरिज हुई। शादी के बाद पहला करवाचौथ पर्व पड़ा तो घर में विशेष तैयारियां हुईं। पत्नी ने व्रत रखने के बाद मां के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया। उन्होंने इस मौके पर अपनी पत्नी को एक साड़ी गिफ्ट के रूप में दी। इसके बाद से हर साल करवाचौथ पर कोई न कोई उपहार अपनी पत्नी को देते हैं।

नई पीढ़ी में भी उतना ही उत्साह

डा.डीवी शर्मा बताते हैं कि उनके बेटे डॉ देवाशीष शर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व डा. शिवांगी शर्मा के साथ हुई हैं। दो साल से अब तीनो पीढ़ी की महिलाएं करवाचौथ का व्रत एक साथ रखती हैं। इस साल भी घर में करवाचौथ पर्व की तैयारी के साथ खरीदारी की जा रही हैं।

https://agraleaks.com/ द्वारा करवाचौथ स्पेशल कवरेज में आप भी अपनी प्रेम कहानी और पति पत्नी के बीच में अगाध प्रेम को बयां कर सकते हैं, काल और वाटस एप करें 99273 55287 , 9837011449

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!