आगरालीक्स …आगरा में न्यायिक अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने पर जनपद न्यायालय, दीवानी बंद, न्यायिक कार्य स्थगित।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। शु्क्रवार को तीन न्यायिक अधिकारियों की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद जनपद न्यायालय, आगरा में न्यायिक कार्य को स्थगित कर दिया गया है। न्यायालय को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है, शनिवार और रविवार को जनपद न्यायालय को सैनेटाइज कराया जाएगा।
तीनों न्यायिक अधिकारी क्वारंटीन, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी जांच
कोरोना पाजिटिव मिले तीनों न्यायिक अधिकारियों को क्वारंटीन किया गया है, हालांकि न्यायिक अधिकारियों को मामूली लक्षण हैं। जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
आगरा में 500 के पार पहुंचे कोरेाना के केस
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 67 नए केस आने क बाद कोरोना के सक्रिय केस 500 के पार पहुंच गए। कोरोना के सक्रिय केस 537 हो गए हैं। जबकि 40 कालोनियों से शु्क्रवार को कोरोना के नए केस मिले हैं।
सक्रिय केस 500 पार, आगरा में कभी भी नाइट कर्फ्यू
यूपी में जिन शहरों में सक्रिय केस 500 से अधिक हो गए हैं या एक दिन में 100 से अधिक केस आ रहे हैं। वहां रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ऐसे में आगरा में सक्रिय केस 537 पहुंच गए हैं। यहां कभी भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।