Sunday , 8 February 2026
Home मथुरा Three year old child torn to death by stray dogs…#mathuranews
मथुरा

Three year old child torn to death by stray dogs…#mathuranews

मथुरालीक्स…भयावह, तीन साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला. घर के बाहर खेल रहा था मासूम, कुत्तों का झुंड खींच कर ले गए..

आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक भयावह और दर्दनाक खबर सामने आई है. जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में तीन साल के एक मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोंच—नोंच कर मार डाला. घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्तों का झुंड खींचकर जंगल की ओर ले गया. साथी बच्चों ने जब परिजनों को इसकी सूचना दी तो उन्हें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी मिला. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना मथुरा के कोसीकलां ईदगाह कॉलोनी की है. यहां हासिम रहते हैं. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे इनका तीन साल का बेटा सोफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान वहां बैठे आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर लिया और उसे खींचते हुए जंगल की ओर ले गए. इस दौरान कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच डाला. साथी बच्चों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें बच्चा गंभीर हालत में जख्मी मिला.

आनन फानन में मासू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालत चिंताजनक होने पर उसे रेफर कर दिया गया लेकिन उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी. बच्चे की मौत् से परिजनों में कोहराम मच गया. तीन साल का मासूम सोुियान घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था.

Related Articles

मथुरा

Mathura Local News: An uncontrolled car ran over devotees sitting on the footpath to have darshan of Saint Premananda Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स..संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं पर चढ़ी...

बिगलीक्समथुरा

Mathura News: Truck hit passengers comes out from bus for toilet on Yamuna Expressway, 6 died

मथुरालीक्स …Mathura News: दर्दनाक, यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट जाने के लिए...

मथुरा

Mathura News: A young man was found hanging inside an ashram in Vrindavan…#mathura

मथुरालीकस…वृंदावन में आश्रम के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक. भागवत शिक्षा...

आगरामथुरा

Mathura News: Bihar CM Nitish Kumar’s son Nishant Kumar travels in an e-rickshaw in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…वृंदावन में ई—रिक्शा में घूमे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे....

error: Content is protected !!