आगरालीक्स….आगरा के नुनिहाई स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में हुई श्रीराम की आरती. 101किलो लड्डू का भोग लगाया…
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आगरा में जगह—जगह भव्य आयोजन किए गए. इसी के तहत चामुंडा देवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से नुनिहारी लिंक रोड पर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर पर श्री राम की आरती का आयोजन किया गया। 101 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर महंत निरंजन लाल गोला, रिंकू गोला, राजीव मंगल, शिवम शर्मा, नीरज गोस्वामी, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, कृष्णा, कपिल कुशवाह, विजय चौहान, कपिल तिवारी आदि मोजूद रहे।
