आगरालीक्स…बांके बिहारी जी के दर्शन का टाइम बदला…आप भी जा रहे हैं दर्शन को तो खबर में पढ़ें नया टाइम…
ये होगा नया टाइम
अगर आप भी वृंदावन बांके बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे हैं तो अब आपको बांके बिहारी जी के दर्शन सुबह एक घंटा पहले और शाम को एक घंटे और अधिक दर्शनों का टाइम मिलेगा. दरअसल हर गर्मियों और सर्दियों में बांके बिहारी के दर्शनों का टाइम बदलता रहता है. गर्मियां शुरू होने पर अब बांके बिहारी जी के दर्शन श्रद्धालु सुबह 7 बजकर 45 मिनट से कर सकेंगे जो कि दोपहर को राजभोग आरती के साथ 12 बजे पट बंद हो जाएंगे. इसी तरह शाम को 5.30 बजे पट खुलने के बाद रात को 9.30 बजे तक श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे. दीपावली तक यही टाइम रहेगा. इसके अलावा भगवान के भोजन और कपड़ों तक में भी बदलाव शुरू हो जाएगा. अब भोजन में ठंडे पेय पदार्थों जैसे दही, लस्सी शामिल की जाएगी तो वहीं हल्के कपड़े भगवान को पहनाए जाएंगे.