आगरालीक्स… आगरा में लू चलने लगी है, तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, पढे आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार को गर्मी के साथ ही लू चली, धूल भरी गर्म हवाओं ने दोपहर में लोगों को परेशान कर दिया। इसके साथ ही तापमान भी लगातार बढ रहा है। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।
5 अप्रैल तक 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान
आगरा का तापमान लगातार बढ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान लगातार बढेगा। पांच अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
31-Mar 20.0 40.0 Clear sky
01-Apr 19.0 39.0 Clear sky
02-Apr 19.0 39.0 Clear sky
03-Apr 19.0 39.0 Clear sky
04-Apr 20.0 40.0 Sunny Day
05-Apr 20.0 42.0 Sunny Day