आगरालीक्स.. अंतरिक्ष में आज एक ऐसा अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो इससे आठ सौ साल पहले दिखा था। आज का दिन साल का सबसे छोटा दिन है और आज की रात सबसे लंबी होगी।
बृहस्पित और शनि का एक दूसरे के सामने आना वाला संयोग हर बीस साल बाद होता है, अंतिम बार सन् 2000 में देखने को मिला था लेकिन इस बार महासंयोजन दिखाई देगा, जो इससे पहले सन् 1623 में और इससे पहले सन् 1223 में देखने को मिला था।
धरती से दिखेंगे पास
खगोलीय वैज्ञानिकों की मानें तो धरती से देखने पर दोनों ग्रह आमने-सामने जरूर दिखाई देंगे लेकिन अंतरिक्ष में दूरी करोड़ो किलोमीटर दूर होगी। खगोलीय वैज्ञानिक इसे महासंयोजन कहते हैं।
एक दूसरे से दूरी 73.5 करोड़ किमी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक सौर मंडल के दोनों ग्रह एक डिग्री के दसवें हिस्से अर्थात 0.1 डिग्री में जब होंगे, तब यह घटना देखने को मिलेगी। धरती से दोनों ग्रह सटे हुए दिखेंगे लेकिन आकाश गंगा में उनकी दूरी 73.5 करोड़ किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है लेकिन हर दिन यह एक दूसरे के करीब आते जाएंगे।
खास-खास
-सूर्यास्त के बाद एक घंटे तक दिखाई देगा यह अदभुत नजारा
-आज का दिन सबसे छोटा और सबसे लंबी होगी रात
-बृहस्पति और शनि एक दूसरे के आएँगे नजदीक
-आठ सौ साल पहले सन् 1623 में दिखा था यह नजारा