Today there will be a wonderful sight in the sky
नईदिल्लीलीक्स… (24 june ) । आज रात आसमान में दिखाई देने वाला चांद अपने सामान्य आकार से बड़ा भी दिखेगा और उसका रंग भी कुछ अलग स्ट्राबेरी जैसा होगा। इसे रेडमून और हनीमून नाम भी दिया गया है।
दुनिया में अलग-अलग नाम
आसामान में दिखाई देने वाले इस मनोमोहक दृश्य को सारी दुनिया में देखा जाएगा। इसे स्ट्राबेरी मून कहने की शुरुआत अमेरिका की जनजातियों द्वारा की गई। इन जनजातियों के लोग स्ट्राबेरी की कटाई के सीजन में स्ट्राबेरी जैसा दिखने के कारण स्ट्राबेरी मून कहने लगे। जून माह पूर्ण चांद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है।
इस वर्ष हुई कई खगोलीय घटनाएं
इस वर्ष कई अद्भुत खोगलीय घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। पहले सुपर मून, बल्ड मून और रिंग ऑफ फायर यानी पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई दे चुके हैं।