अलीगढ़लीक्स… (24 june ) । एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन – ग्रेटर शिकागो (यूएसए) ने एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज, महिला कालेज और जैव-रसायन विभाग को बड़ी राशिदान स्वरूप प्रदान की है।
एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन- ग्रेटर शिकागो ने जेएन मेडिकल कालेज के लिए 21 लाख 40 हजार 659 रुपये की राशि प्रदान की है।एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस दान के लिए एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फंड से मेडिकल कालेज में बुनियादी ढांचे में सुधार करने और मरीजों को उच्चतम सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान पर एसोसिएशन ने महिला कालिज की छात्राओं के लिये इलैक्ट्रोनिक गैजेट, लेप्टाप कम्प्यूटर आदिके खरीद के उददेश्यसे 60 लाख रूपये दान किये, जबकि जैव – रसायन विभाग के लिए 18.9 लाख रुपये का दान राशि प्रदान की।