आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे फतेहाबाद रोड, ताजमहल के लिए बनाए गए इनर रिंग रोड पर टोल टैक्स शुरू हो गया है, गुरुवार को एडीए द्वारा इनर रिंग पर आने वाले वाहनों से टोल टैक्स लिया गया।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल से जाने के लिए इनर रिंग रोड बनाया है। इसका 27 नवंबर 2016 को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने शुभारंभ किया था, इनर रिंग रोड से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स एडीए को लेना था। इसके लिए निजी कंपनियों से अनुबंध के प्रयास चल रहे थे। गुरुवार से एडीए के अधिकारियों ने टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने टैक्स न लेने की उठाई मांग
स्थानीय लोगों ने टोल टैक्स के आस पास के क्षेत्रों से टैक्स न लेने की मांग की है।
27 नवंबर 2016 में हुआ था शुभारंभ
आगरा में सीएम अखिलेश यादव पहुंच गए हैं, उन्होंने इन रिंग रोड का शुभारंभ किया। यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे फतेहाबाद रोड ताजमहल के पास के लिए इनर रिंग रोड बनाया गया है, इससे पर्यटक एक्सप्रेस वे से सीधे ताजमहल तक पहुंच सकेंगे और जाम में भी नहीं फसेंगे। फतेहाबाद रोड से कुबेरपुर तक रोड तैयार हो गया है
आगरा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल चलाएंगे, यह स्पेशल साइकिल होगी, साथ ही आगरा को तमाम सौगात देंगे, रविवार को सुबह सीएम अखिलेश यादव रिंग रोड का उद्घाटन करने के बाद बाइसकिल हाईवे पर साइकिल दौड़ाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम अखिलेश यादव करीब 7.2 किलोमीटर तक साइकिल चला सकते हैं। उनके लिए स्पेशल साइकिल का इंतजाम किया गया है। गियर वाली साइकिल की कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ एक साइकिल स्पेयर में रहेगी। पहली में किसी खराबी होने पर सीएम दूसरी पर सवार हो जाएंगे। अफसरों के लिए भी 10 नई साइकिलें खरीदी गई हैं। सुरक्षाकर्मी कैसे चलेंगे इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।
इनर रिंग रोड
880 करोड़ है पहले चरण में योजना की लागत
10.9 किमी रोड का निर्माण पहले चरण में हो रहा है
06 सिक्स लेन की होगी इनररिंग रोड
08 व्हीकल अंडरपास बनाए गए हैं
02 पैडस्ट्रियन अंडरपास
19.7 किमी की सर्विस रोड (दोनों ओर)
02 मार्च को पूरा होना था निर्माण कार्य