Sunday , 20 April 2025
Home agraleaks Tomorrow day and night will be equal, Holashtak will also start # agra
agraleaks

Tomorrow day and night will be equal, Holashtak will also start # agra

आगरालीक्स.. होलाष्टक कल (21 मार्च) से ही लग रहे है। कल ही दिन और रात का समय बराबर होगा। इसके बाद रातें छोटी और दिन बड़े होना शुरू हो जाएगा। आठ दिनों में सभी शुभ कार्य निषेध रहेंगे।

होलाष्टक भी कल से, मांगलिक कार्य होंगे निषेध

होलाष्टक 21 मार्च प्रातः 07:10 से प्रारंभ हो रहा है।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान अलीगढ़ के अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष होलाष्टक 21 मार्च प्रातः 07:10 से प्रारंभ हो रहा है, जो 28 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेगा। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा ​तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 28 मार्च को होलिका दहन के बाद अगले दिन 29 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। होलाष्टक के आठ दिनों में मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है। इस समय मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है

दिन बड़े और रातें छोटी होना होगा शुरू

उन्होंने बताया कि आज शनिवार दोपहर 3.07 बजे से सूर्य शायन मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश कर जाएगा। अतः रविवार को दिन और रात का समय बराबर होगा। सुबह 6.34 बजे सूर्योदय और शाम 6.34 बजे सूर्य अस्त होगा। इसके बाद से दिन बड़े और रातें छोटी होनी शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra News: Rotary Club of Agra provided financial aid of Rs 3.66 lakh to SPCA Gaushala…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायों की देखभाल के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने...

agraleaksमथुरा

A gay man told his pain to Premanand Maharaj, got this answer…#mathuranews

आगरालीक्स…समलैंगिक हूं, 150 से अधिक पुरुषों से बना चुका हूं संबंध, अब...

agraleaks

Agra News: Umesh Kansal elected president of Maharaja Agrasen Seva Sadan in Agra. New executive committee formed

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष चुने गए उमेश कंसल....

agraleaksबिगलीक्स

Inflation shock, cooking gas becomes costlier by Rs 50…#agranews

आगरालीक्स…महंगाई का झटका, रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी. पेट्रोल और डीजल...

error: Content is protected !!