आगरालीक्स …आगरा में गर्मी और उमस कम नहीं हो रही है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में बुधवार सुबह से गर्मी और उमस है, सुबह का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।
19 अगस्त तक बादल छाए रहने के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 अगस्त तक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट नहीं आएगी, अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचेगा।