आगरालीक्स.(Agra News 5th May). आगरा में कोरोना संक्रमित की मौत होने पर विद्युत शवदाहगृह में अंतिम संस्कार किया जा रहा है, चैंबर ने मांग की है कि विद्युत शवदाहगृह का बिजली बिल माफ किया जाए।
नेशनल चैंबर,आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और विद्युत प्रकोष्ठ चेयरमेन विष्णु भगवान अग्रवाल ने टोरेंट पावर लिमिटेड से मांग की कि कोविड की द्वितीय लहर से देश महा संकट की घड़ी से गुजर रहा है। कोरोना केसों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, जिनमें मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। मृतकों के परिवारीजनों को अब अपने प्रियजनों को अस्पताल में भर्ती करने से लेकर दाह संस्कार तक न जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मानव त्रासदी अभूतपूर्व है। मोक्षधाम ताजगंज में स्थित विद्युत् शव दाहगृह में चरों भट्टियाँ लगातार जल रही है। इसका खर्चा बहुत अधिक आ रहा है। क्षेत्र बजाजा कमीटी बढ़ चढ़ कर मानव सहयोग में भाग ले रही है। क्षेत्र बजाजा समिति को ऐसे विषम परिस्थिति में सहयोग करना नितांत आवश्यक है।
चैम्बर मांग करता है कि मानव जाति के सहयोग हेतु टोरेंट पावर कंपनी आगे आए और कुछ समय के लिए विद्युत शवदाह गृह में विद्युत बिल माफ करें। टोरेंट पावर के इस कदम से आगरा वासियों टोरेंट पावर के प्रति सौहार्द्र बढ़ेगा और उपभोक्ताओं के मध्य टोरेंट पावर की गुडविल में वृद्धि होगी।