

…..आगरालीक्स…. पारा सातवें आसामन पर है तो डॉक्टरों का आक्रोश भी कम नहीं है। ऐसे में इलाज के लिए भटक रहे मरीज भी आपा खो रहे हैं। गुरुवार रात से शहर के निजी चिकित्सकों ने अपने हॉस्पिटल और क्लीनिक पर ताला लगा दिया है। डॉक्टरों को सुरक्षा और उत्पीडन बंद करने की मांग को लेकर आज शुक्रवार रात 12 बजे तक चिकित्सक हडताल पर है। सुबह 10 बजे से सभी चिकित्सक आइएमए, भवन तोता का ताल पर एकत्रित है बैठक में डॉक्टरों की उपस्थित देखने लायक थी। आइएमए भवन में एकत्रित हुए डॉक्टर अपने दर्द को बयां करना चाहते थे। इसकी शुरुआत वरष्ठि चिकित्सकों ने की, लेकिन माइक सही न होने के चलते हाल में बैठे लोगों तक उनकी बात नहीं पहुंच सकी। देखते ही देखते डॉक्टरों पर हो रहे हमले के गंभीर मसले को लेकर की गई हडताल में डॉक्टर मस्ती के मूड में आ गए और हंसी ठटटा होने लगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे उत्तर प्रदेश में हड़ताल कर दी है
डॉ ने अपनी हड़ताल से सरकार को एक कठोर सन्देश देने का मन बना लिया है पहली बार डॉ की ये हड़ताल प्लानिंग के साथ की गई है और उसका असर भी दिखाई दे रहा है।
Leave a comment