आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे स्टेशन की तरह ताजमहल और आगरा किला में 30 मिनट फ्री वाई फाई सुविधा देने की मांग की है। ताजमहल और आगरा किला में आनलाइन टिकट बुक की जा सकती है, लेकिन पर्यटकों को मोबाइल नेटवर्क के काम ना करने से आनलाइन टिकट बुक कराने में समस्या आ रही है।
कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल का 5000 पर्यटक ही दीदार कर सकते हैं, इसके लिए दो स्लाट में टिकट बुक हो रही हैं। पर्यटक ताजमहल पर पहुंचने के बाद अपने मोबाइल से टिकट स्कैन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन मोबाइल कंपनी के नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं, इससे आनलाइन टिकट बुक नहीं हो पा रही हैं।
30 मिनट फ्री वाई फाई सुविधा देने की मांग
पर्यटकों और टूर आपरेटरों ने रेलवे स्टेशन की तरह ताजमहल और आगरा किला में 30 मिनट फ्री वाई फाई सुविधा देने की मांग की है। जिससे उन्हें टिकट बुक कराने में समस्या ना हो।
2309 पर्यटकों ने किया ताजमहल का दीदार
आगरा में 13 अक्टूबर को 2309 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें 7 विदेशी शामिल रहे।